प्रबंधक की लचर व्यवस्था, कर्मी की लापारवाही आलम से हुई घटना।
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह स्थित गैलेक्सी इंगोट प्लांट में मंगलवार को हुए बॉयलर ब्लास्ट से दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में आवाज से मची अफरा-तफरी , लोगों में दहशत फैल गई।प्लांट की व्यवस्था पर उठी सवाल, देखभाल में कोताही की बु आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में कार्य के दौरान अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया, जिससे दो कर्मी बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में बॉयलर में लीकेज की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लीकेज के बाद गर्म पानी के दबाव से अचानक ब्लास्ट हुआ। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्लांट प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है। वहीं, हादसे के बाद प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

0 Comments