आप सभी से विषेश अनुरोध हे की पीड़ित परिवार को न्याय के लिए कपाली पहुंचे।
चांडिल,आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार आखिर कब तक..?आज़ सुबह ही पता चला कि चाण्डिल अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत कांदरबेड़ा पुर्नवास कॉलनी के स्वर्गीय भजोहरि माहली के पुत्री अल्पना माहली को दिनांक 15 जून 2026 को कपाली पुलिस ने फोन के माध्यम से कपाली ओपी बुलाया और करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में पिटाई की।
आदिवासी समाज की युवती अल्पना माहली ने बताया कि उसकी सहेली कुछ दिनों से लापता है, उसी सिलसिले में कपाली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के कमरे में ले जाकर युवती की जमकर पिटाई की गई है। युवती की हालत गंभीर है, वह कभी भी दम तोड़ सकती हैं ऐसी स्थिति है। यहाँ तक की पुरूष पुलिस कर्मियों ने भी उक्त आदिवासी युवती की पिटाई की है। बहुत ही जघन्य अपराध है,देश की सर्वोच्च बेठी राष्ट्रपति महोदया President of India एवं झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ,जिले की एसपी महोदया ओर तमाम सम्बंधित नेता मंत्री ओर शासन प्रशासन से अनुरोध है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कपाली ओपी प्रभारी को बर्खास्त किया जाए और उसके खिलाफ एसटी एसी का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।।। अन्यथा आदिवासी समाज जनांदोलन को बाध्य होगा।


0 Comments