चांडिल,नीमडीह प्रखंड के सामानपुर पंचायत के अंतर्गत सामानपुर (ऊपरडीह ) ग्राम में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डीएलएसए के पी एल वी शुभंकर महतो ने उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे अपराध, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक विघटन जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
साथ ही शिविर में पीएलवी ने लोगों को नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी के विरुद्ध जागरूक रहने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही मादक पदार्थों से संबंधित कानूनों एवं उनके उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई।
शिविर में ग्रामीणों के बीच विभिन्न कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया । इस अवसर पीएलवी सुकरंजन कुमार , अम्बुज गोप , साधन महतो , गणेश सिंह , सुकदेव सिंह , सधानन्द सिंह , पविता सिंह , बुधनी सिंह , उपस्थित हुए ।

0 Comments