टीटीडीह गांव में नशामुक्त पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीण को जागरण।
चांडिल,नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत राजनगर प्रखंड के टीटी डीह में नुक्कड़ नाटक द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न। संनद् रहे कि निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध 10 जून से 26 जून, 2026 तक संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान तथा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 26 मई से 26 जून, 2026 तक आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों के क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा "नशा मुक्त झारखंड" अभियान के तहत राजनगर प्रखंड अंतर्गत टीटीडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नाट्यकर्मी द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत 26 जून, 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से आमजन को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं एवं आने वाली पीढ़ी को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखने हेतु सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से नशा मुक्त झारखंड अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

0 Comments