नीमडीह थाना क्षेत्र में दो अवैध शराब चुलाई भट्टी ध्वस्त, किया गया।

नीमडीह थाना क्षेत्र में दो अवैध  शराब चुलाई भट्टी ध्वस्त, किया गया।
600 किलोग्राम जावा महुआ एवं 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त, 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद।
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसूचना संकलित कर दिनांक 02 जून, 2026 को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूढ़ीबासा एवं महतोडीह में विधिवत छापेमारी अभियान संचालित किया गया।

छापेमारी के दौरान कुल 02 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही मौके से लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं 20 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
बरामद अवैध उत्पाद एवं अन्य सामग्रियों को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।म

Post a Comment

0 Comments

close