कारगिल शहीद नागेश्वर महतो को विधायक सविता महतो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल शहीद नागेश्वर महतो को विधायक सविता महतो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
चांडिल,ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नागासेरेंग स्थित शहीद चौक में मंगलवार को कारगिल युद्ध के वीर शहीद नागेश्वर महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सविता महतो ने रांची जाने के क्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत नागेश्वर महतो का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के साहस, वीरता और देशभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। विधायक ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने शहीद नागेश्वर महतो को नमन करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, अमित सिन्हा, विजय कृष्ण महतो, युगल किशोर महतो, अशोक महतो, जगदीश लायेक, घासीराम सिंह मुंडा, पुष्कर सिंह मुंडा, सुखलाल सिंह मुंडा, श्यामल सिंह मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close