पितकी ओवर ब्रीज आगमी 22आगस्त 2026 को जनता की सेवा में समर्पित होगा।
चांडिल,रांची लोकसभा के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे के दो मार्ग वाले फाटक के ओभर रांची लोकसभा के संसद द्वारा ब्रीज को आगमी 22 अगस्त 2026 का उद्घाटन कर ,पितकी रेलवे फाटक की जाम मुक्त करेग।पितकी जाम से वाहन चालकों,राह हर तबके के लोग परेशान थे। आगमी 22अगस्त के बाद जाम मुक्त होगा।
राजमार्ग NH 32 वर्तमान में एन एच 18 पर स्थित टाटा पुरूलिया मार्ग पर के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित पितकी फ्लाईओवर दिनांक 22/8/2026 को सुबह 11:00 बजे जनता को समर्पित किया जाएगा।इस मौके पर रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ सह भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह उपस्थित होंगे मुख्य अतिथि के रूप में सभा कार्यक्रम आगमी कल दिनांक 22/08/2026 शनिवार को रावताडा मोड़ पर आयोजित होगा। संनद् रहे इस क्षेत्र की जनता ने पितकी ओवरब्रिज चालू नहीं होने से बढ़ी परेशानी, को निजात दिलाने हेतु NHAI से जल्द शुरू ओभर ब्रीज को चालु करने की मांग काई माह से कर रहे थे।
NHAI को ईमेल के माध्यम से नोटिस/पत्र भेजकर पितकी ओवरब्रिज को जल्द चालू करने की मांग
चांडिल: पितकी ओवरब्रिज अब तक चालू नहीं होने के कारण पितकी रेलवे गेट पर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे गेट बंद होने पर टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-18) पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार जाम की स्थिति 5 से 6 किलोमीटर तक पहुंच जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेनों के आवागमन के दौरान पितकी रेलवे गेट करीब 30 से 40 मिनट तक बंद रहता है। गेट बंद रहने के दौरान वाहनों के फंसने से स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, यात्रियों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को समय पर स्कूल और कॉलेज पहुंचने में भी परेशानी होती है।
लगातार हो रही बारिश के कारण पितकी गेट के आसपास सड़क के कई हिस्सों में गड्ढों में पानी जमा हो गया है। जाम के साथ जलजमाव और खराब सड़क की स्थिति से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
*छात्र नेता समीर कुमार महतो ने इस समस्या को लेकर NHAI को ईमेल के माध्यम से नोटिस/पत्र भेजकर पितकी ओवरब्रिज को जल्द चालू करने की मांग की है।* उन्होंने NHAI से यह भी मांग की है कि ओवरब्रिज के चालू होने की संभावित तिथि स्पष्ट रूप से बताई जाए और यह जानकारी सार्वजनिक की जाए कि आखिर ओवरब्रिज कब तक चालू होगा।
बताया गया कि पितकी ओवरब्रिज को चालू करने को लेकर NHAI की ओर से कई बार तिथियां निर्धारित की गईं, लेकिन निर्धारित तिथियों पर ओवरब्रिज चालू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब पांच बार ओवरब्रिज चालू होने की तिथि निर्धारित होने के बावजूद तिथि रद्द हो चुकी है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
समीर कुमार महतो ने कहा कि बरसात के मौसम में पितकी रेलवे गेट पर लगने वाला लंबा जाम आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ओवरब्रिज चालू होने से रेलवे गेट पर निर्भरता कम होगी और जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिल सकती है।
स्थानीय लोगों ने NHAI से मांग की है कि पितकी ओवरब्रिज को जल्द से जल्द चालू किया जाए, इसकी निश्चित/संभावित चालू होने की तिथि सार्वजनिक की जाए, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही रेलवे गेट के आसपास यातायात एवं सड़क सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।
0 Comments