80 वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन कर मनाया गया।

सरकारी गैर सरकारी संगठनों में बड़े ही धूमधाम से 80 वें स्वतंत्रता दिवस  पर झंडोतोलन कर मनाया गया।

चांडिल,सरायकेलाखरसावां जिला के विभिन्न सरकारी गौर सरकारी संगठनों में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर में मुख्य अतिथि का संबोधन इस समारोह में उपस्थित मंचासीन अतिथिगण, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मीगण, छात्र-छात्राएं, शहीद परिवार के सदस्यगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सभी पत्रकार बंधु उपस्थित थे।आज का यह ऐतिहासिक दिन उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों और अमर शहीदों को नमन करने का दिन है, जिनके अतुलनीय त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत की हवा में सांस ले रहे हैं। हमारी यह सरायकेला-खरसावाँ की पावन धरा क्रांति और संस्कृति की अद्‌भुत स्थली रही है। भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, चांद-भैरव और अमर शहीद पोटो हो जैसे वीरों के पदचिन्हों पर चलते हुए इस क्षेत्र ने आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। खरसावाँ का इतिहास हमें सिखाता है कि अपनी माटी, अधिकार और स्वाभिमान के लिए कैसे अडिग रहा जाता है। सरायकेला की विश्वप्रसिद्ध छऊ नृत्य शैली हमारी सांस्कृतिक आत्मा है। जिला प्रशासन इस कला और इसके कलाकारों के संरक्षण एवं वैश्विक मंचों पर प्रोत्साहन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरायकेला के पारंपरिक प्रसिद्ध मुखौटा शिल्पकार गुरू सुशांत महापात्र को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिला प्रशासन वर्ष 2026 में सरायकेला-खरसावाँ को समृद्धि और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार की दूरगामी योजनाओं यथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। जिले के मॉडल एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से दूरदराज के ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर पंचायतों तक मजबूत किया गया है। आज स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर, मैं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की इस वर्ष की उपलब्धियों को विभागवार आपके समक्ष रखना चाहता हूं। 15अगस्त को विधायक पालिका,और 26 जनवरी को कार्यपालिका झंडोतोलन और झंडा फहराया जाता 










Post a Comment

0 Comments

close