जिला में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद।
चांडिल,सरायकेला-खरसावां, 10 अगस्त 2026। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने माओवादी संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक बरामद किया है। यह कार्रवाई कांड्रा थाना कांड संख्या 18/2026 से संबंधित मामले में की गई।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में भाकपा माओवादी संगठन के सब-जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ छोटा विजय, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी टेंगाडीह, थाना नीमडीह तथा संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य सह बंगाल-झारखंड-ओडिशा सीमा कमेटी के सदस्य मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी करमशोल, थाना सालबनी, जिला झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, भाकपा माओवादी संगठन के सब-जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया, उम्र करीब 26 वर्ष, पति रवि सिंह सरदार, निवासी घाटबेड़ा, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के संबंध में भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार माओवादियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरम्बा जंगल तथा चांडिल थाना क्षेत्र के ग्राम आसनबनी के ऊपर स्थित दलमा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार, गोलियां और विस्फोटक बरामद किए गए।
बरामद हथियार एवं सामग्री
.303 राइफल – 2
.303 राइफल की मैगजीन – 3
.303 राइफल के चार्जर – 8
देशी पिस्टल – 4
5.56 एमएम इंसास राइफल – 4
7.62 एमएम एसएलआर राइफल – 4
7.62 एमएम एसएलआर राइफल की मैगजीन – 3
5.56 एमएम इंसास राइफल की मैगजीन – 4
7.62 एमएम की जिंदा गोलियां – 171
5.56 एमएम की जिंदा गोलियां – 126
9 एमएम की देशी पिस्टल – 1
9 एमएम की जिंदा गोलियां – 12
9 एमएम देशी पिस्टल की मैगजीन – 2
एक आईईडी और दो डेटोनेटर, जिन्हें बीडीएस टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, फरार माओवादियों की गिरफ्तारी तथा हथियार और गोली-बारूद की बरामदगी के उद्देश्य से झारखंड पुलिस, कोबरा-209 और 26वीं वाहिनी एसएसबी रांची के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया गया था।
इस अभियान में सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी सहित सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, कोबरा-209, एसएसबी तथा जिला पुलिस के जवान शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


0 Comments