विधायक सविता महतो ने विधानसभा के शून्यकाल में चांडिल अनुमंडल में स्टेडियम, पर्यटन ,हांथी आतंक की मुद्दा को उठाया।
ईचागढ़,ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मानसून सत्र के तारांकित प्रश्न पर विधानसभा में चांडिल अनुमंडल में स्टेडियम निर्माण, पर्यटन विकास और शून्यकाल में जंगली हाथियों के आतंक का मुद्दा उठाया। सरकार ने बताया कि नीमडीह, चांडिल और ईचागढ़ में पूर्व से स्वीकृत स्टेडियम की अवधि पूरी हो चुकी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है, जबकि कुकड़ू समेत अन्य प्रखंडों से भूमि विवरण सहित प्रस्ताव मांगे गए हैं। ओड़िया और मुरु गांव को पर्यटन स्थल बनाने के सवाल पर सरकार ने बताया कि चांडिल डैम के कारण यहां पर्यटन की संभावनाएं हैं। दोनों गांवों को पर्यटक स्थल घोषित करने का प्रस्ताव जिला पर्यटन संवर्धन परिषद को भेजा गया है। क्षेत्र में पर्यटन विकसित होने से युवाओं को रोजगार मिलेगा।
*वहीं, शून्यकाल में विधायक ने हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों की सुरक्षा और फसल-मकान के नुकसान को रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की।

0 Comments