नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद।

जिला पुलिस को मिली कामयाबी 3 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद।

चांडिल,सरायकेला-खरसावां में बड़ी कार्रवाई: 3 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद। पुलिस, SSB और कोबरा 203 बटालियन की संयुक्त टीम ने कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 4 अगस्त को छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, AK-47 के 361 जिंदा कारतूस, 9 एमएम के 42 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, तीन बंडल कोर्डेक्स वायर (विस्फोटक सामग्री) तथा अन्य सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह, मदन महतो उर्फ शंकर महतो तथा मीना पहाड़िया शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने दलमा क्षेत्र में सक्रिय रहने और कई नक्सली घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी दी है।

इस अभियान का नेतृत्व सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वांगी के निर्देशन में किया गया। छापेमारी में झारखंड पुलिस, SSB, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चांडिल,सरायकेला-खरसावां में बड़ी कार्रवाई: 3 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद।
सरायकेला-खरसावां, 6 अगस्त। झारखंड पुलिस, SSB और कोबरा 203 बटालियन की संयुक्त टीम ने कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 4 अगस्त को छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, AK-47 के 361 जिंदा कारतूस, 9 एमएम के 42 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, तीन बंडल कोर्डेक्स वायर (विस्फोटक सामग्री) तथा अन्य सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह, मदन महतो उर्फ शंकर महतो तथा मीना पहाड़िया शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने दलमा क्षेत्र में सक्रिय रहने और कई नक्सली घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी दी है।
इस अभियान का नेतृत्व सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वांगी के निर्देशन में किया गया। छापेमारी में झारखंड पुलिस, SSB, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

close