अभियुक्त विकी गोस्वामी, को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना कांड संख्या-27/2026, दिनांक-10.08.2026, धारा-103(1) BNS, 2023 में दिनांक 09.08.2026 को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में जमीन-जायदाद एवं रुपये के विवाद को लेकर एक पोते द्वारा अपनी दादी पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल सुप्रीति मजुमदार (67 वर्ष) की इलाज के दौरान टीएमएच में मृत्यु हो गई। उक्त मामले में प्राथमिकी अभियुक्त विकी गोस्वामी, उम्र-24 वर्ष, को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

0 Comments