जिले में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
चांडिल,पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा जिले में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान एवं निष्पादन, वारंट/कुर्की के निष्पादन तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

0 Comments