किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को भारत बंद के समर्थन नुक्कड़ सभा व रैली निकाली गई

किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को भारत बंद के समर्थन नुक्कड़ सभा व रैली


  आज 7 दिसंबर को एस यू सी आई (कम्युनिस्ट), ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, झारखंड किसान परिषद, संयुक्त ग्राम सभा, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में चांडिल चौक बाजार में कल 8 दिसंबर 2020 को किसानो के भारत बंद आंदोलन के समर्थन में नुक्कड़ सभा तथा पूरे चांडिल बाजार में रैली का आयोजन किया गया। तथा आम जनता तथा  दुकानदार भाइयों से भारत के अन्नदाताओं के समर्थन में निम्नलिखित मांगों को लेकर कल का बंदी में सहयोग करने का अपील किया गया:
1. कृषि विरोधी तीनों किसान बिल वापस लिया जाए।
2. किसानों के फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए।
2. बिजली बिल कानून 2020 रद्द किया जाए। आदि।


सभा को एसयूसीआई( कम्युनिस्ट) के चांडिल अनुमंडल सचिव अनंत कुमार महतो, झारखंड किसान परिषद के अंबिका यादव, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेपाल किस्कू तथा सयुंकत ग्राम सभा के अनूप महतो ने सम्बोधित किया। तथा कल का भारत बंदी में अन्नदाताओं के समर्थन में बंद रखने का अपील किया गया।  
     कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्लिखित साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मोहमद युनूस , सुकलाल पहाड़िया , गुलाम अली, प्रभात महतो, विशेश्वर महतो, शिवनाथ महतो, रंजीत कुमार,  हाराधन महतो, अनुराधा महतो, सुलोचना मार्डी, उदय तंतुबई, आदि।

Post a Comment

2 Comments

close