किसानों के आंदोलन के समर्थन तथा तीन कृषि विरोधी कानून के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंने AIDSO के साथी दिल्ली रवाना

इस यूटयूब चैनल के link में आपको संबंधित खबरों की वीडियो मिल जाएगी

किसानों के आंदोलन के समर्थन तथा तीन कृषि विरोधी कानून के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंने AIDSO के साथी दिल्ली रवाना


नए कृषि कानून का विरोध देश ही नही अपितु विदेश में भी हो रही है। देश की किसान संगठनो के साथ छात्र ,युवा मज़दूर महिला संगठन भी इसका विरोध कर रहे हैं। राज्य सचिव समर महतो ने कहा कि कृषि कानून किसानों को नुकसान व पूंजीपतियों के मुनाफा के लिए  लाया गया है। यह बात जगजाहिर हो चुकी है। सरकार मुट्ठी भर पुंजिपतियो के स्वार्थ के लिए लाखों- करोड़ों किसान के भविष्य व जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। किसान 27 दिनों से दिल्ली के सीमा पर सड़क पर भयंकर ठंड में भी डटी हुई है। दिल्ली बोर्डर में किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छात्र संगठन एआईडीएसओ नए कृषि कानून के विरोध तथा किसानों के समर्थन में हमेशा से सड़कों पर आंदोलित रहा है। किसान आंदोलन में देश के छात्र भी किसान के आंदोलन के साथ है। इस बाबत 24 दिसंबर की रात राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार व राज्य कोषाध्यक्ष सोहन महतो के नेतृत्व में झारखंड एआईडीएसओ से वॉलिंटियर की एक टीम किसानों को विभिन्न तरीके से मदद करने के लिए दिल्ली रवाना हुई। साथ ही पूरे भारत भर से संगठन के कार्यकर्ताओ का दस्ता दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। आने वाले दिनों में और भी सदस्य पूरे देश के साथ-साथ हमारे झारखंड से कार्यकर्ताओ की टीम जाएगी। कार्यकर्ता गांव में गली मोहल्ले में खेत खलियान में जाकर इस किसान विरोधी कानून के दूरगामी परिणामों के चर्चा करेंगे।

आगामी 28 दिसंबर ऑल इंडिया डी•एस•ओ के स्थापना दिवस के अवसर पर नई शिक्षा नीति 2020 तथा कृषि कानून के विरोध में जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रम वह सभाएं आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

close