दुर्गा मंदिर प्रांगण में महिलाओं द्वारा विपत्तारिणी की पूजा अर्चना की गई।

मंगलवार को गांव में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने विपत्तारणी पुजा अर्चना की।

चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण परिसर विपत्तारणी पुजा में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं का कहना है कि  भगवान जगन्नाथ महाप्रभु सुभद्रा, बलराम मौसी वाड़ी आने पर महिलाओं ने देवी की पुजा अर्चना की जाती है। विपत्तारणी पुजा मंगलवार और शनिवार को दुर्गा मंदिर की जाती है। महिला गण अपनी परिवार के सुख शांति, समृद्धि के बाएं हाथ  कच्चा धागा बांध जाता है।

यह धागा कम से कम एक दिन अवश्य बांधकर रखने है। महिला अपने बाएं हाथ एक दिन से अधिक आठ दिन तक ही बांध सकती है‌। इसके बाद धागा को विसर्जन की जाती है।  महिला ने धागा के साथ दुर्भ घास को देव स्थल के समीप चढ़ाया जाता है। शिव मंदिर में  धागा को दुर्भ घास को त्रिशुल, रथ, में बांधती है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष के तृतीय से एकादशी तक मां पुजा होती है। विपत्तारणी पुजा आदरडीह, बामनी, चांडिल स्टेशन पर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में, हुंडरू, आदि गांवों विपत्तारणी पुजा के अवसर मां की पुजा अर्चना की गई। महिला पूजा के लिए लंबी कतार लग गई। स्थानीय पुलिस भी उपस्थित थे। किसी प्रकार की पुजा अर्चना में बाधा उत्पन्न नहीं हो।

Post a Comment

0 Comments

close