सितू मिलन चौक में जिला स्तरीय किसान कन्वेंशन सम्पन्न, 27 सितंबर भारत बंद का आव्हान

सितू मिलन चौक में जिला स्तरीय किसान कन्वेंशन सम्पन्न, 27 सितंबर भारत बंद का आव्हान
आज झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में जिला स्तरीय किसान कन्वेंशन सितू मिलन चौक , ईचागढ़ में सम्पन्न हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं केरल के पूर्व विधायक कृष्ण प्रसाद ने कहा कृषि कानून के खिलाफ 9 माह से एतिहासिक किसान आंदोलन जारी है,600 किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा। किसान - मजदूर की एकता जो आबादी का 85 प्रतिशत है, आन्दोलन में शामिल हैं।27 सितंबर के किसानों का भारत बंद अभूतपूर्व होगा।
झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा ने कहा कृषि कानून एवं मोदी सरकार किसान विरोधी व कारपोरेट पक्षिय है।
झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा 9 माह से चल रही किसान आंदोलन करो या मरो का स्वरूप ले चुका है। कृषि कानून रद्द करने, फसल के दाम का कानून बनाने, कर्ज माफी करने का नारा किसानों का मुख्य नारा बन चुका है। सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण से देश की जनता त्रस्त है। इसके अलावे सुरेन्द्र महतो,बिजय महतो, हरे कृष्ण महतो, फूल चंद लोहरा, तारापद रवानी, सत्य रंजन कोटका, निशिकांत महतो , शक्ति पदों मंडल , सोनाराम उरांव, प्रबोध महतो ने संबोधित किया।
अध्यक्षता बिजय महतो ने किया। 27 सितंबर भारत बंद को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया गया।

Post a Comment

0 Comments

close