डीहटांड गांव में चांडिल डैम के निर्मित जलाशय में पैन कल्चर के माध्यम से मछली पालन केंद्र का उद्घाटन किया

डीहटांड गांव में चांडिल डैम के निर्मित जलाशय में पैन कल्चर के माध्यम से मछली पालन केंद्र का उद्घाटन किया


नीमडीह सरायकेला खरसावां जे एस एल पी एस जोहार परियोजना द्वारा गुंडा पंचायत के डीहटांह मे चांडिल डैम के निर्मित जलाशय में पैन कल्चर के माध्यम से मछली पालन केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो और नीमडीह प्रखंड के जिप सदसय अनिता परित ने फीता काट कर उद्घाटन किया गया। मछली पालन में महिला आजिविका समूह में 18 लाभुक के परिवार है। पैन कल्चर में लगभग 17 एकड़ जलक्षेत्र में 1 फैला हुआ है।3 क्विंटल में लगभग 1 लाख 30 हजार मछली पालन की जा रही है। इस पैन कल्चर हर साल लगभग 62500 क्विंटल मछली पालन का प्रति वर्ष लक्ष्य रखा गया जिससे 6250000 रुपए प्रति वर्ष की आमदनी होगी। इस परियोजना में ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रखंड में 65 उत्पादन समूह का गठन किया गया। लगभग 3308 ग्रामीण समूह की दीदियां जोहार परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों में जुड़ कर कार्य कर रही हैं। उन्नत खेती , मछली पालन, सिंचाई, लघुवन उपज, पशुपालन, । परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण दीदियों को दुगुनी आय प्रदान करवाना है। 
उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक सबिता महतो के अलावा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार बोस, जियो कार्यक्रम प्रबंधक जे एस एल पी एस , जिला एवम प्रखंड स्तरीय अन्य कर्मी उपस्थित थे । 

Post a Comment

0 Comments

close