माकपा ने राहे में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

माकपा ने राहे  में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।
नीमडीह, माकपा ने राहे में महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर  भगत सिंह चौक राहे एवं ठूंगरूडीह में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया ‌। कार्यकर्ताओं ने समाज में भा‌ईचारा व सद्भाव की रक्षा की शपथ ली। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह किसान नेता सुफल महतो ने कहा माकपा के देशव्यापी अभियान के तहत महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।आज महात्मा गांधी के धर्मनिरपेक्षता, भा‌ईचारा, सद्भाव, अहिंसा की प्रासंगिकता बढ़ गया है। नफ़रत एवं हिंसा की राजनीति के खिलाफ आम - आवाम को  संघर्ष के लिए उतरने की जरूरत है। इस अवसर पर  विसमवर महतो, शोभाराम महतो, रामसिंह लोहरा,बोधनाथ मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, नित्यानंद मुखियार,पूरनी देवी, बिनोद साल, रामेश्वर मुंडा,सोमा मुंडा,गंगामनी देवी, उर्जला कुमारी,गुरूवारी कुमारी,उदासी देवी,बाला देवी,रंगोवती कुमारी,रेवती कुमारी,यादु हरिजन, गोपाल मुंडा आदि उपस्थित थे।
गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। आदि नारे लग रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

close