पारकीडीह गांव में सिद्धू और कान्हु मैदान में प्रतिमा का अनावरण हुल दिवस पर किया गया, इचागढ़ विधायक सविता महतो।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के चिगड़ा पारकीडीह पंचायत के पारकीडीह सिंद्धु और कान्हु मुर्मु को हुल दिवस पर 30 जुन 2025 को याद किया गया।इस अवसर पर इचागढ़ विधानसभा के विधायक सविता महतो ने शहिद स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू और कान्हु मुर्मु की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ने कहा की महान पुरुष आन्दोलन का प्रेरणा स्त्रोत हैं।महान पुरुष के राह पर चलकर अपने आन्दोलन को मुकाम पहुंचने की प्ररेणा देते हैं।इस लिए उनके जीवन काल को याद करते है।इस अवसर पर एस डी ओ विकास राय, चांडिल प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तिलेश्वर रवी दास,केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो,नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, नीमडीह प्रखंड के प्रमुख फुलमनी हंसदा अनिल मांझी, मंगल मांझी,शिक्षित माझी टीकु राम महतो, जमशेद टुडू, कृष्णा हंसदा,कार्तिक हंसदा,हरि महतो, लाया सुकु हांसदा ने परंपरागत ढंग से कार्यक्रम संपन्न किया। अपने समाज के प्रतिक झंडोत्तोलन किया। गांव वासी और जेएमएम कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप ने हुल दिवस के बारे में जानकारी दी।अंग्रेज के दमन निति के खिलाफ दोनों भाई कारो या मरो, अंग्रेज माटी छोड़ के नारे से आन्दोलन को चला रहे थे।अंग्रेज ने दोनों भाई को सारे आम फंसी दिया गया। इसके आन्दोलन और भी उग्र हो गया।इस लिए तीस जुन 1955के बाद आदिवासी अन्य समुदायों के लोग तीस जुन को हुल दिवस के रूप मनाते हैं।
0 Comments