अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राहे में अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा


 दिनांक 24 जून 2022 को संयुक्त किसान मोर्चा ने राहे  प्रखंड मुख्यालय एवं बिरसा चौक में अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया एवं राष्ट्रपति के नाम अंचल अधिकारी राहें को ज्ञापन सौंपा।
मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान मोर्चा के राज्य संयोजक सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य सुफल महतो ने कहा 4 साल के लिए सेना में  अग्निपथ योजना  के तहत बहाली देश के युवाओं एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। अग्निवीर नामक इन अस्थाई कर्मचारियों को न कोई रैंक दिया जाएगा न ही ग्रेच्युटी या पेंशन।सेना में पक्की नौकरी में सीधी बहाली रद्द की गई है।4 साल बाद तीन चौथाई अग्निविरों को सड़क पर खड़ा करदेना युवाओं के साथ घोर अन्याय है। अग्निपथ योजना रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा।इस अवसर पर अमर सिंह मुंडा,सोमवारी देवी,दुनी देवी, शर्मिला देवी, शुभदरा देवी सुखी देवी पुशवा मुंडा हिरामनी देवी मंगल दोहरा,परेश सिंह मुंडा मान सिंह मुंडा,बिरबल मुंडा मानसा मुंडा, दुर्योधन मुंडा,सुरू मुंडा सुखराम मुंडा,भोथू मुंडा युधिष्ठिर मुंडा बुधन लाल मुंडा छगन मुंडा आदि उपस्थित थे।

सुफल महतो
राज्य संयोजक
झारखंड राज्य संयुक्त किसान मोर्चा 

Post a Comment

0 Comments

close