राहे में माकपा ने शहीद भगतसिंह की 115 वीं जयंती मनाया

राहे में माकपा ने शहीद भगतसिंह की 115 वीं जयंती मनाया, संविधान, लोकतंत्र एवं देश की रक्षा का लिया शपथ

दिनांक 28 सितंबर 2022 को माकपा ने शहीदेआजम भगतसिंह की 115 वीं जयंती सम्मान पूर्वक भगत सिंह चौक राहे में मनाया ,भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह किसान नेता सुफल महतो ने भगत सिंह की जीवनी पर वस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा भगत सिंह के रास्ते ही देश में लूट, शोषण, भ्रष्टाचार,घोटाला को मिटाया जा सकता है तथा सद्भाव , भा‌ईचारा ,अमन चैन की बहाली संभव है। देश की जनता सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी , निजीकरण की मार से त्रस्त है। आज संविधान, लोकतंत्र, एवं देश की रक्षा का शपथ लिया गया ।
जिला कमिटी सदस्य जयपाल मुंडा ने कहा हर नौजवानों को भगतसिंह बनना होगा,तभी शहीदों के सपनों का भारत बनाया जा सकता है।इस अवसर पर रंजित सिंह,गुलाब हजाम,बादल कालिंदी,गणेश प्रजापति,सुरज कालिंदी, विशाल कालिंदी,भोला महतो, नवीन सिंह, विकास कालिंदी उपस्थित थे। शहीद भगतसिंह अमर रहे, भगतसिंह तुम जिंदा हो ,हर इंकलाब के नारों में, शोषण, जुल्म के खिलाफ संघर्ष तेज करो आदि नारे लगाए गए।

Post a Comment

0 Comments

close