किसान सभा के अध्यक्ष चुने जाने पर सुफल महतो का भव्य स्वागत किया गया

झारखंड राज्य किसान सभा राज्य सम्मेलन काउंसिल सदस्य विसमवर महतो ने राज्य किसान सभा के अध्यक्ष चुने जाने पर सुफल महतो का भव्य स्वागत किया गया ।

 
इस अवसर पर निरंजन महतो अध्यक्ष , अजमवर मुंडा, खुदीराम महतो, धन सिंह मुंडा, पंचानन महतो, रबि महतो, सुभाष महतो, सहराई महतो, श्रृष्टिधर महतो, खेलूं मुंडा, बंद सिंह मुंडा, रेखा देवी, पूर्णा देवी, रजनी देवी, दया देवी आदि उपस्थित थे । सुफल महतो को ग्रामीण किसानों ने राहे प्रखंड को सुखाड़ सूची में जोड़ने का मांग किया, सुखाड़ पिड़ीत राहे प्रखंड को सुखाड़ सुची से बाहर किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। राज्य अध्यक्ष ने कहा मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 3 नवम्बर को ज्ञापन सौंप कर सुखाड़ सूची में जोड़ने का मांग किया है । धान का दाम एवं मनरेगा में 200 दिन काम के लिए कानून बनाने एवं साथियों के आतंक के खिलाफ किसान आन्दोलन तेज होगा ।

Post a Comment

0 Comments

close