नीमडीह प्रखंड में स्थित शहीद निर्मल महतो की जंयती पर उनके प्रतिमा पर अनुयाई ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड एन एच 18,टाटा पुरूलिया मार्ग पर स्थित रधुनाथपुर गांव में शहिद निर्मल महतो की जंयती उनके अनुयाई ने मनाया। नीमडीह प्रखंड के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष हरि दास महतो ने कहा कि अलग राज्य के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो की 73 जंयती पर याद किया गया।इसी प्रकार बादु,झिमड़ी में स्थित शहिद निर्मल महतो की प्रतिमा पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इसके बाद जमेशदपुर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रवाना हुए। हरे कृष्ण सरदार ,नीलकमल महतो टीकु राम महतो आदि उपस्थित थे।दुसर ओर जेएलकेएम के गोपेश्वर महतो,बासु महतो ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
0 Comments