उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री ,राज्यपाल रघुवर दास जी का पुनः सक्रिय राजनीति में वापस आने के निर्णय का स्वागत किया।
चांडिल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने प्रदेश के पूर्व मुख्य मन्त्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जी का पुनः सक्रिय राजनीति में वापस आने के निर्णय का स्वागत किया .श्री पाण्डेय ने जोर देकर कहा किया श्री रघुवर दास जी कही भी योगदान दें चाहे राष्ट्रीय स्तर हो या प्रदेश स्तर पार्टी मजबूत ही होंगी तथा भाजपा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में निश्चित रूप से सफल होंगी.श्री पाण्डेय ने कहा कि श्री रघुवर दास भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा के श्रोत है क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्त्ता भी मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश का मंत्री, प्रदेश का उपमुख्यमंत्री, प्रदेश का मुख्यमंत्री, तथा किसी प्रदेश का राजपाल बन सकता है.
पुनः रघुवर जी के निर्णय का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह है कि जल्दी से जल्दी उन्हें अच्छी से अच्छी जिम्मेदारी प्रदान करें
0 Comments