डा मनमोहन सिंह जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई. कार्यकारिणी अध्यक्ष अम्बुज कुमार

डा मनमोहन सिंह जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई. कांग्रेस जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अककम्बुज कुमार 

चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष अम्बुजा कुमार ने कहा की भारत के पुर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डा मनमोहन सिंह जी के निधन से जिला कांग्रेस कमेटी व सरायकेला खरसावाँ कांग्रेस परिवार अत्यंत मर्माहत हैं ।डा मनमोहन सिंह  का निधन देश व कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है ।भारत के आर्थिक विकास एवं उत्थान की महती यात्रा में अग्रणी नेतृत्वकर्ता के रूप डा मनमोहन सिंह युगों तक याद किए जाएँगे.उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में उत्कृष्ट देश सेवा करते हुए शिक्षा के अधिकार मनरेगा आर टी आई डीबीटी योजना आधार कार्ड योजना खाद्य सुरक्षा कानून जैसे जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई. उन्होंने अपने दूरदर्शी विचारों से भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम योगदान दिया. 

जिला कांग्रेस उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती है डा मनमोहन सिंह जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई.जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावाँ राष्ट्रीय कांग्रेस का अनुशरण करते हुए जिला कांग्रेस परिवार के लिए सात दिवसीय  शोक की घोषणा करती है.जिला कांग्रेस कमेटी अगले सात दिनों तक  कण्डोलेंस के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी.कल 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस समारोह को भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रद्द कर दिया गया है.अब कोई भी पार्टी कार्यक्रम 03 जनवरी के बाद आयोजित किए जाएँगे.

Post a Comment

0 Comments

close