21 अप्रेल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन/ पूतला दहन करेगी किसान सभा - सुफल महतो


 

   रांची, झारखंड रांची जिला किसान सभा की बैठक सम्पन्न, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे,डी,वेंस के भारत आगमन के खिलाफ 21 अप्रेल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन/ पूतला दहन करेगी किसान सभा - सुफल महतो। चांडिल  झारखंड राज्य किसान सभा रांची जिला किसान कौंसिल की बैठक अरूण महतो की अध्यक्षता  शहीद लक्ष्मीकांत स्वासी भवन बुंडू में सम्पन्न हुई। बैठक में दिशा-निर्देश के लिए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो उपस्थित थे। बैठक में 21 अप्रेल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे,डी,वेंस के भारत आगमन के खिलाफ गांवों और जिला मुख्यालयों के समक्ष देशव्यापी विरोध प्रदर्शन/ पूतला दहन करने का निर्णय लिया गया।  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस वापस जाओ,भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण बन्द करो, अमेरिका से अनाज,दाल,दुध,फल, मछली के मुक्त व्यापार की वार्ता बन्द करो , अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता और सभी असमान एफटीए  से पीछे हटो ,भारत बिकाऊ नहीं है,आदि नारे विरोध प्रदर्शन में लगेंगे।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के भारत आगमन भारत सरकार और कारपोरेट नेतृत्व वाले शासक वर्गों पर दबाव डालने का एक हिस्सा है,वे बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अप्रत्याशित मुनाफाखोरी  की सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय हितों हितों को त्याग रहे हैं । भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हुक्म के आगे घूटने टेक दिए हैं और कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी उत्पादों के लिए टैरिफ और ग़ैर टैरिफ बाधाओं को कम करने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। द्वितीय व्यापार समझौता के तहत् चर्चा पशुपालक किसानों के लिए मौत की घंटी होगी।
झारखंड के हर गांवों एवं जिला मुख्यालयों पर व्यापक रूप से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन/ पूतला दहन का कार्यक्रम आयोजित है।
जिला किसान कौंसिल बैठक में जिला सचिव दिवाकर सिंह मुंडा, जिला अध्यक्ष अरुण महतो, जिला किसान कौंसिल सदस्य रतन महतो,घुरन पातर, उमेश महतो, दिनेश महतो,अमर महाली, जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो,विसमवर महतो, रीता स्वासी,रामसिंह लोहरा, मुंगा  महली आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close