चैती छठ को मद्देनजर रखते घाट की व्यवस्था में जुटे पंचायत प्रतिनिधि

पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर से अस्थाई छठ घाट में पानी भरवाने।

जमशेदपुर ; चैती छठ पर्व को मध्य नजर रखते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में अस्थाई छठ घाट में निःशुल्क पानी भरवाने का कार्य किए है। इस दौरान उन्होंने अपने निजी पानी टैंकर से बुधवार को सुबह बेला में अस्थाई छठ घाट में पानी भरवाने का कार्य किए हैं ताकि छठव्रतधारियो को छठ करने में किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर राजकुमार सिंह ने कहा कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 में बने हुए अस्थाई छठ घाट एवं बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित साई मंदिर के समीप बने अस्थाई छठ घाट में गुरुवार को भी निःशुल्क टैंकर से पानी दिया जाएगा ताकि छठव्रतधारी आसानी से छठ कर सके।

    

  इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे टुनटुन, छोटे तिवारी,श्री राम सिंह सहित कई स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close