महाधिवेशन दिनांक 28 जून 2025 को लेकर विभिन्न जगहों पर बैठक की जा रही है।
चांडिल,झारखंड श्रमिक संघ की बैठक जिला कार्यालय उरमाल में बैठक को महासचिव शैलेन्द्र मैथी ने कहा कि आगामी महा सम्मेलन की बात रखी। इसके पुर्व महा सम्मेलन की कार्य को पुरा करने के बाद महासम्मेलन में पार्टी के संगठनिक पुनः गठन रणनीति तय की जाएगी।हर पंचायत, प्रखंड, जिला स्तर की कमेटी का प्रस्ताव रखा जाएगा।
झारखंड श्रमिक संघ यूनियन का अगला महाधिवेशन दिनांक 28 जून 2025 को लेकर विभिन्न जगहों पर बैठक की जा रही।बैठक में काई विषय पर चर्चा हुई।विगत दिनांक 11 अप्रैल 2025 को झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए। निर्णय इस प्रकार है।
विगत 15 जुलाई 2022 को संपन्न झारखंड श्रमिक संघ के नौवें कार्यकाल के समाप्ति के पश्चात आगामी दसवें वार्षिक कार्यकाल के लिए झारखंड श्रमिक संघ यूनियन का अगला महाधिवेशन दिनांक 28 जून 2025 दिन शनिवार को रांची स्थित कोल इंडिया के इकाई सीएमपीडीआई रविंद्र भवन कांके रोड रांची झारखंड में की जाएगी। जो पूर्वाहन 10 बजे से प्रतिनिधि पंजीयन उपरांत संगठन के ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ होगी।
बैठक समाप्ति के तत्काल प्रभाव से आगामी कार्यकाल के सांगठनिक पुनर्गठन, हेतु सभी प्रकार के शाखा, प्रखण्ड एवं जिला कमिटी को भंग किया जाता है। नई कमिटि के गठन होने तक शाखा, प्रखण्ड एवं जिला समिति कार्यवाहक के रूप में कार्य करती रहेंगी। उक्त समितियों का गठन दिनांक 23 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जिसके
लिए संयोजक मंडल का गठन किया जाता है, जो इस प्रकार है- फागू बेसरा, संजीव बेदिया ,जय नारायण महतो,इकबाल अहमद (प० सिंहभूम),शैलेंद्र मेथी। बैठक में यह भी तय किया गया कि झारखंड श्रमिक संघ के दशवें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी हेतु एक तैयारी समिति का गठन किया जाता है, जो इस प्रकार है-बैठक में यह भी तय किया गया कि झारखंड श्रमिक संघ के नियमावली में आवश्यक संशोधन करने हेतु एक संविधान संशोधन समिति का गठन की जाती है जो इस प्रकार है- फागु बेसरा,विनोद कुमार,जय नारायण महतो , शैलेंद्र मेथी,(शिबू सोरेन) अध्यक्ष।
0 Comments