"रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों पर परिचालनात्मक प्रभावित (दिनांक 14.07.2025 से 20.07.2025 तक)"रहेगा।
चांडिल,दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसएंडटी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से 20 जुलाई 2025 (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस अवधि में कुछ कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ेगा:
रद्द की गई ट्रेनें
1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 14.07.2025 से 20.07.2025 तक रद्द रहेगी।
(2) 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस – 14.07.2025 एवं 16.07.2025 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Origination)
(1) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू – 14.07.2025, 17.07.2025 एवं 20.07.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
68055 (आसनसोल–टाटानगर) मेमू – 15.07.2025 एवं 19.07.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त होगी। इस दौरान आद्रा–टाटानगर खंड में इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
68060 (आसनसोल–बाराभूम) मेमू – 15.07.2025 एवं 19.07.2025 को आद्रा स्टेशन से प्रारंभ होगी। इस दौरान आसनसोल–आद्रा खंड में इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
68079/68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह) मेमू – 14.07.2025 एवं 18.07.2025 को महुदा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान महुदा–चंद्रपुरा–महुदा खंड में इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारण (Rescheduling)
(1) 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस – 15.07.2025, 16.07.2025 एवं 19.07.2025 को हटिया से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
(2) 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस – 14.07.2025, 17.07.2025, 18.07.2025 एवं 20.07.2025 को खड़गपुर से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
नियंत्रित (Controlling)
(1) 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – 14.07.2025, 16.07.2025 एवं 19.07.2025 को नियमित समय पर चलने पर बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पार करते समय खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
(2) 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – 14.07.2025, 17.07.2025 एवं 20.07.2025 को नियमित समय पर चलने पर खंड में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
0 Comments