ईचागढ़ विधानसभा के जनता दीपक तले अंघरे वाले कहावत चरितार्थ होता हैं।


ईचागढ़ विधानसभा के जनता दीपक तले अंघरे वाले कहावत चरितार्थ होता हैं।

चांडिल, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में फैक्ट्री के प्रदुषण से ईचागढ़ के जनता परेशान हैं, फैक्ट्री के प्रदुषण के खिलाफ आन्दोलन भी कम नहीं हुआ। एक कहावत याद आ रहा है फैक्ट्री रूपी हाथी चले बाजार और प्रदुषण रूपी जनता आन्दोलन करने वाले कुत्ते तरह भौंकते रहे।,ईचागढ़ विधानसभा के विधायक शुरू से लेकर तक वन पर्यावरण विभाग का कमान किसी ना किसी रूप में जनप्रतिनिधि संभालते आये है। इस क्षेत्र में के विधायक को वन पर्यावरण भी पीछे नहीं छोड़ते हैं।एक कहावत है कि दीपक नीचे अंधेरा हमेशा रहता है।यह कटु सच है। इसका उदाहरण हमारे इतिहास गवाह है।
वनराज स्टील पर गंभीर आरोप, रैयतों की अनुमति के बिना रैयती जमीन पर चलवा रही गाड़ियां-आदिवासी महिलाओं का विरोध, मार्ग अवरुद्ध ।सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखा स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (BSIL), वर्तमान संचालक वनराज स्टील पर स्थानीय रैयतों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मानीकुई क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं का कहना है कि कंपनी उनकी रैयती जमीन से होकर भारी वाहनों का परिचालन कर रही है, जबकि इसके लिए न तो उनकी अनुमति ली गई और न ही पूर्व में किसी प्रकार की वार्ता की गई।
आरोप है कि कंपनी प्रबंधन मनमानी तरीके से रैयती जमीन को सड़क मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। इसको लेकर सोमवार को आक्रोशित आदिवासी महिलाओं ने कंपनी तक आने–जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे कंपनी के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
स्थानीय महिला सुशीला बेसरा ने बताया कि BSIL/वनराज स्टील प्रबंधन उनकी जमीन पर बिना अनुमति गाड़ियां चला रहा है, जिससे जमीन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कंपनी को उनकी जमीन से वाहन चलाने हैं तो इसके एवज में उन्हें नौकरी दी जाए या फिर प्रतिमाह उचित किराया दिया जाए।
महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर लिखित सहमति नहीं देता, तब तक किसी भी वाहन को जमीन से गुजरने नहीं दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

close