एक की मौत हुई। वन क्षेत्र पदाधिकारी चांडिल ने पीड़ित परिजन को पचास हजार रुपए तत्काल दिया,


चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत लेटेमदा गांव में हाथी के चपेट में आने एक की मौत हुई।

वन क्षेत्र पदाधिकारी चांडिल ने पीड़ित परिजन को पचास हजार रुपए तत्काल दिया,शेष राशि बाद में साढ़े तीन लाख दिया जाएगा।

चांडिल,बीते रात को प्रखंड कुकड़ू के अंतर्गत ग्राम पंचायत लेटेमदा के निवासी गौरंग महतो उर्फ बुका महतो को जंगली हाथी के चौपट में आकर मृत्यु हो गई। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा घटना से संबंधित जानकारी जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो को फोन के माध्यम से दी गई । सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रीमती मधुश्री महतो जिला परिषद उपाध्यक्ष वन विभाग चांडिल के रेंजर.फॉरेस्टर को फोन की तथा नियम अनुसार तत्काल मुआवजा राशि की भुगतान ओर अग्रतर करवाई करने का निर्देश दिया । चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन ने पीड़ित परिजन को लगभग पचास हजार दिया गया।मृतक हाथी के चपेट में लाने से मृतक के परिजन को शेष राशि हेतु प्रक्रिया जारी,जो बाद में शेष राशि लगभग साढ़े तीन लाख दिया जाएगा। घटना कि सुचना मिलते ही तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, रेंजर शशि प्रकाश रंजन,वन पाल राधारमण ठाकुर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, मुखिया इन्द्रजीत सिंह,झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजन को 50 हजार रुपए नगद दिया एवं कागजी प्रक्रिया के बाद 3.50 लाख रुपए दिया जाएगा। वहीं तिरूलडीह पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुका महतो खलीहान में रखे धानों को देखने निकाला था,इसी दौरान जंगल की ओर से आए एक हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों जुटे । पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग किया।


Post a Comment

0 Comments

close