नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल संचालन हेतु मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न।
सामान्य प्रेक्षक (आदित्यपुर) एवं अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
चांडिल,नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में जिला स्तरीय मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया।उक्त प्रशिक्षण में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों ने पार्टीवार भाग लिया। प्रत्येक मतदान दल को पृथक रूप से बुलाकर मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गईप्रशिक्षण के दौरान मतदान पेटी के संचालन, सीलिंग प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण एवं अभिलेखीकरण का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया। डमी प्रपत्रों को शुद्ध रूप से भरने संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रथम एवं द्वितीय चरण में शेष रह गई शंकाओं का समाधान इस चरण में सुनिश्चित किया गया। पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्य एवं दायित्वों की पुनरावृत्ति करते हुए मतदान पूर्व, मतदान के दौरान तथा मतदान उपरांत अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विशेष बल दिया गयाइस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक (आदित्यपुर) एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग श्री जयवर्धन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई। प्रशिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि निर्वाचन संबंधी सभी बिंदुओं की गहन समझ विकसित करें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही उसका समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही निर्वाचन कार्य को पूर्ण तत्परता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ संपादित करने पर बल दिया गया।
0 Comments