कपाली नगर परिषद चुनाव 2026 की सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुँच गई है।

चांडिल,कपाली नगर परिषद चुनाव 2026 की सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुँच गई है। इसी कड़ी में आज,  20 फरवरी 2026 शुक्रवार को कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद की कांग्रेस समर्थित कर्मठ एवं सुयोग्य उम्मीदवार और उच्च शिक्षित 

(MBA,MA,BED) डिग्री धारक) तसलीमा खातून के समर्थन में झारखंड प्रदेश सह प्रभारी एवं पूर्व विधायक भूपेन्द्र मरावी जी के नेतृत्व में एक बैठक किया गया । बैठक के उपरांत भव्य पदयात्रा कर परिषद के प्रत्याशी तस्लीमा खातून के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में  जोश भरा और श्रीमति खातून के पक्ष में कपाली नगर परिषद के चहुंमुखी विकास के लिए चुनाव चिह्न ‘बेंच छाप’ (क्रम संख्या 5) पर मुहर लगाकर विजय दिलाने की अपील किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड नगर प्रभारी सुमित शर्मा,प्रत्याशी तसलीमा खातून,इंटेक के प्रभारी राणा सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश (सूचनाधिकार विभाग) के वैद्य संजय कुमार,  आदित्यपुर नगर महापौर के प्रत्याशी रमेश बालमुचू,सुल्तान अहमद,डाॅक्टर वासीर,जीजा परवीर,राजा मलिक,शाहरूख खान,मुमताज अंसारी,चांदनी परवीन,गुडिया परवीन,शाहिदा बानू,सुल्तान खातून,रुखसाना परवीन,शबनम परवीन आदि सैकडो समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments

close