25 फरवरी को विशाल महा जन सम्मेलन को लेकर नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में बैठक किया गया।
चांडिल,दलमा ईको सेंसिटिव ज़ोन के नाम पर विकास कार्यों में ग्रामसभा की अनदेखी के खिलाफ नीमडीह प्रखंड मे जागरूकता अभियान तेज।25 फरवरी को विशाल महा जन सम्मेलननीमडीह (प्रतिनिधि): दलमा ईको सेंसिटिव ज़ोन के नाम पर क्षेत्र में विकास कार्यों में ग्रामसभा की अनदेखी के विरोध में 25 फरवरी को माकुला फुटबॉल मैदान में विशाल महा जन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नीमडीह प्रखंड के दलमा तराई क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।अभियान के तहत तन कोंचा, बातकोमकोचा सहित कई गांवों में ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामसभा की सहमति और सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।अभियान में मुख्य रूप से सुकलाल पाहाड़ियां, महावीर मुर्मू, राजाराम मांझी, राधेश्याम सिंह सरदार एवं गुरु चरण कर्मकार सहित अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ग्रामसभा की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।आयोजकों ने बताया कि महा जन सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन भाग लेंगे। सम्मेलन के माध्यम से प्रशासन से मांग की जाएगी कि दलमा ईको सेंसिटिव ज़ोन से संबंधित किसी भी निर्णय में स्थानीय ग्रामसभाओं की राय को प्राथमिकता दी जाए और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
0 Comments