चांडिल : आज दिनांक 22 फरवरी को चांडिल स्थित शिशु विद्या मंदिर परिसर में पेंशनर कल्याण समाज, जिला–सरायकेला-खरसावां, चांडिल शाखा का वार्षिक अधिवेशन सह वनभोज कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष दां ने की तथा संचालन सचिव श्री सुधीर कुंभकार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ पी सी महतो, डॉ जी पी रजवार, अनिता पारित में एवम् गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर समाज के संगठन विस्तार, आपसी सहयोग, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में पारस्परिक प्रेम, सहयोग एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल एवं प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments