सड़क दुघर्टना को रोकने हेतु,अवैध पार्किंग के आरोप में वाहन को ज़ब्त किया गया।


सड़क दुघर्टना को रोकने हेतु,अवैध पार्किंग के आरोप में वाहन को ज़ब्त किया।,पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए सर्विस रोड एवं मुख्य सड़क पर लगाए गए वाहन पर यातायात नियमों के अन्र्तगत कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है, बीते दिन मंगलवार को को पु०नि० सह थाना प्रभारी यातायात राजु कुमार साथ मे यातायात थाना में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ सर्विस रोड़ एवं मुख्य सड़क पर लगाए गए वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमो के अर्न्तगत अभियान चलाया गया जिसमे R K F L कम्पनी का माल लोड किये हुए बान कम्पनी के सामने वाहनों का लम्बी लम्बी कटारे लगी हुई थी एवं आदित्यपुर टॉल के तरफ जाने वाले रास्ते में शोरूम के वाहन लोड किये हुए वाहनो का लम्बी लम्बी कटारे लगी हुई थी साथ ही आदित्यपुर टॉल मोड़ से लेकर काण्ड्रा तरफ जाने वाले रास्ते में सर्विस रोड़ मे वाहनो का कटार लगी हुई थी जितने भी वाहन चालको के द्वारा रॉग पार्किंग में वाहनो को खड़ा किया गया था उन सभी वाहनो के विरूद्ध यातायात नियमों के अन्र्तगत कार्रवाई करते हुए कुल वाहन कि संख्या 32 है उन सभी वाहनो पर कुल 1,51,850/- रू0 का जुर्माना के साथ कम्पनीयों को हिदायत दिया गया कि सर्विस रोड़ एवं मुख्य सड़क पर वाहनो को नहीं लगाने दिया जाए. आप सभी अपने पार्किंग में ही वाहनों का पार्क करे अन्यथा जिस भी कम्पनी का माल लोड किया हुआ वाहन या लोड करने हेतु आये हुए वाहन अगर सर्विस रोड़ एवं मुख्य सड़क पर वाहन पार्किंग किया गया पाया तो उस कम्पनी के विरूद्ध यातायात नियमों के अर्न्तगत कानूनी कार्रवाई कि जायगी।













Post a Comment

0 Comments

close