अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान, दो वाहन जप्त.।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक मंगलवार को जिला खनन विभाग तथा स्थानीय चांडिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पत्थर खनिज से लदे दो वाहन (टाटा 407), जिनका पंजीयन संख्या JH05AY-8931 एवं JH05S-7368 है, को अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर विधिवत् जप्त करते हुए चांडिल थाना में सुपुर्द किया गया। उक्त मामले में खनन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अंतर्गत अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, अवैध भंडारण अथवा अवैध परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित एवं प्रभावी जांच अभियान जारी रखने का भी निर्देश दिया।


0 Comments