जागरूकता अभियान चलाया
शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कानूनों के बारे में जागरूक किया तथा इनके दुष्परिणामों को सरल भाषा में समझाया।
साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट शिशु एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में बच्चे इस निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, घासीराम महतो, सुनिल तुन्तुवाई, समीर कर्मकार , पायल मुदी उपस्थित हुए ।

0 Comments