पांडरा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर (FLW)–2026 का हुआ आयोजन, ।

पांडरा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर (FLW)–2026 का हुआ आयोजन, ।

जिसमें 410 लाभार्थियों का केवाईसी एवं विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया.।














चांडिल,भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार एवं अग्रणी जिला प्रबंधक, सरायकेला–खरसावाँ के नेतृत्व में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंद्रा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर (Financial Literacy Week–FLW) 2026 का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन तथा वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना रहा।
शिविर का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक एवं आरबीआई के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में आरबीआई के अधिकारी, प्रखंड अंतर्गत सभी बैंकों की शाखाओं के प्रतिनिधि, वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLCs), सामुदायिक वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFLs), बैंकिंग संवाददाता (BC) सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान आमजन को केवाईसी/री-केवाईसी (KYC/Re-KYC), बचत की महत्ता, ऋण सुविधाएं, डिजिटल बैंकिंग, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभुकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बैंकिंग योजनाओं से आच्छादित किया गया।
शिविर में कुल 410 व्यक्तियों का केवाईसी संपन्न करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से जोड़ा गया एवं नए जनधन खाते खोले गए।


Post a Comment

0 Comments

close