मिदनापुर–आद्रा , मेमु ट्रेन (MEMU) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा, मुकेश गुप्ता ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा आमजन को संबोधित करते हुए इस परियोजना के महत्व एवं क्षेत्र के समग्र विकास में रेलवे की भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विधायक, बांकुड़ा निलाद्री शेखर दाना सहित पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया एवं इस अवसर के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस नई रेल सुविधा हेतु, क्षेत्रीय संपर्क, यात्री सुविधा एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रेन संख्या 68089 (मिदनापुर–आद्रा MEMU) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधिगण तथा आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस सेवा के प्रारंभ होने से स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों एवं व्यापारियों को आवागमन में विशेष सुविधा प्राप्त होगी।केशरा काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिली है, जिससे दूरस्थ स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

0 Comments