जेपीएससी की परीक्षा आगामी 19अप्रैल को लेकर जिला में बैठक हुई।
चांडिल,जे पी एस सी परीक्षा हेतु तैयारी बैठक की जिला में की गई। संनद् रहे की जिले आठ केन्द्र पर आगमी 19अप्रैल को होगा।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा आगामी 19 अप्रैल 2026 को जिले में 08 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।
इस क्रम में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत की उपस्थिति में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़न दस्ता दल एवं केंद्र पर्यवेक्षकों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर Do’s & Don’ts का स्पष्ट रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्रों पर पारदर्शी एवं स्पष्ट बैनर लगाए जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के भीतर परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रोल नंबर, कक्ष संख्या एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित स्टीकर/सूचना पत्रक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे अभ्यर्थियों को अपने कक्ष की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके।
उपायुक्त ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में घड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा केंद्र परिसर में पेयजल एवं शौचालय की समुचित एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध रहे। साथ ही सभी केंद्रों पर बिजली, पंखा एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने सेंट्रल सुपरिंटेंडेंट एवं उड़न दस्ता टीम को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर तैयारियों का अवलोकन करें एवं किसी भी कमी को समय रहते दूर कराना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक JPSC परीक्षा है, जिसे किसी भी परिस्थिति में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सघन जांच (फ्रिस्किंग) के उपरांत ही सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या डिजिटल सामग्री (मोबाइल, ब्लूटूथ आदि) का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाले अथवा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, निदेशक DRDA अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो , जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उराव, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments