चांडिल,बंगला नववर्ष पर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक सविता महतो


चांडिल,बंगला नववर्ष पर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक सविता महतो।

बंगला नववर्ष के पहले दिन ‘पोहिला बोईशाख’ के पावन अवसर पर बुधवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पाथराकुन, काटीया के डकाडीह एवं शहरबेड़ा टूईलुंग में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने हरि मंडप में माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। हरि संकीर्तन में श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने कुछ समय बिताया और संकीर्तन की भक्ति धारा में शामिल होकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बंगला नववर्ष हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, चित्त रंजन मांझी स्थानीय ग्रामीण, महिला-पुरुष एवं उपस्थित थे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।


Post a Comment

0 Comments

close