नीमडीह प्रखंड के बोरडीह गांव स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य शिविर में कुल 56 मरीजों का इलाज किया गया। 
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के आयुष ग्राम बोरडीह गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामिनो का उच्च रक्तचाप और शुगर की जांच की गई। शिविर में आए लोगों को आवश्यक रूप से मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 56 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में ग्रामीण को TB मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूकता दी गई तथा योग प्रशिक्षकों के द्वार उच्च रक्तचाप और श्वास संबंधी योग अभ्यास कराया गया।
जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार डॉ शांति कुमारी आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी नीमडीह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक-मंजू मंडल, विवेकानंद मंडल, सहिया- अंबिका महतो, सारदा प्रमाणिक, दीपाली महतो, बसंती महतो और पंकज महतो उपस्थित हुए ।
0 Comments