रांची लोकसभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ जनसमस्या विकास कार्य का निरीक्षण किया।

रांची लोकसभा क्षेत्र के संसद संजय सेठ जनसमस्या विकास कार्य का निरीक्षण किया।
चांडिल, रांची लोकसभा क्षेत्र के संसद सह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ विकास कार्य का निरीक्षण किया, स्थानीय समस्या से रूबरू हुए। संनद् रहे कि चांडिल जंक्शन का सांसद संजय सेठ ने किया निरीक्षण।  पितकी रेलवे गेट स्थित ओवरब्रिज का  उद्घाटन 31 जुलाई को होगा।31जुलाई को पिंतकी फाटक जाम से होगे मुक्त ।
अमृत भारत स्टेशन योजना में बने 3 लिफ्ट का लिया जयजा।
कोयला धूल से यात्रियों को हो रही परेशानी पर उठे सवाल।
चांडिल, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल जंक्शन स्टेशन का बुधवार को सांसद संजय सेठ ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन मास्टर विष्णु तांती एवं आद्रा प्रमंडल के अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बने 3 लिफ्ट, बुकिंग काउंटर, प्लेटफॉर्म व वेटिंग रूम का जायजा लिया।


कोयला धूल से यात्री परेशान, मीडिया ने उठाया सवाल

निरीक्षण के दौरान मीडिया ने सांसद से सवाल किया कि अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार है, परंतु उड़ती धूल से निजात कैसे मिलेगा? लंबे समय से चांडिल रेलवे जंक्शन में विभिन्न प्लांट के लिए कोयला एवं आयरन की रैक अनलोड होती है। ट्रेन से रैक आने के बाद हाईवा व डंपर से माल प्लांट तक ले जाया जाता है। गर्मी और आंधी-तूफान के दौरान उड़ती कोयले की धूल प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, विश्राम कक्ष और टिकट बुकिंग काउंटर तक पहुंच जाती है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है और स्टेशन पर गंदगी जमी रहती है।

‘जल्द होगा FOB का उद्घाटन’ – सांसद संजय सेठ।
सांसद संजय सेठ ने बताया कि चांडिल रेलवे स्टेशन के पितकी रेलवे गेट स्थित एनएच 32 चांडिल पुरुलिया धनबाद जाने वाले रेलवे के ओवरब्रिज का उद्घाटन जल्द होगा। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है कि छोटे-छोटे स्टेशनों को भी बड़े स्टेशनों जैसी यात्री सुविधाएं मिलें। पहले यहां शौचालयों की व्यवस्था नहीं थी, अब दूर हो गई है। 3 लिफ्ट लग चुके हैं। अधिकतर ट्रेनों का ठहराव चांडिल स्टेशन में इसलिए दिया गया है ताकि यात्रियों को सुविधा मिले।

31 जुलाई को जाम से मुक्त जिंदगीभर के लिए। कुल मिलाकर 50 साल से दशकों से इंतजार था जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यातायात कहीं प्रभावित नहीं होगा । यातायात दुरुस्त होगा। नीमडीह जाने में सोचना पड़ता था क्या होगा जब पहुंचेंगे ।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनलोडिंग के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए प्लांट प्रबंधन से बात कर पानी का छिड़काव व अन्य उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि अमृत भारत स्टेशन की गरिमा बनी रहे और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिले।य

Post a Comment

0 Comments

close