ग्राम सुरसी में स्थानीय ग्रामीणों के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्राम सुरसी में स्थानीय ग्रामीणों के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के दलभंगा ओपी अंतर्गत बरुहातु पंचायत के ग्राम सुरसी में स्थानीय ग्रामीणों के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराध से बचाव, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से सतर्क रहने, डायल-112 सेवा, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों, सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।



Post a Comment

0 Comments

close