चौका थाना क्षेत्र सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के नेतृत्व एवं सहयोग से Drunk & Drive Checking तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों की Breath Analyzer के माध्यम से जांच की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में जागरूक किया गया।
सरायकेला पुलिस द्वारा अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करो।


0 Comments