मेडिकल विभाग द्वारा स्थानीय लोगों के बीच गर्मी से बचाव हेतु टिप्स दिया।
चांडिल ,रेलवे कॉलोनी में मेडिकल विभाग द्वारा स्थानीय लोगों के बीच गर्मी से बचाव हेतु टिप्स दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं हीट स्ट्रोक रोकथाम अभियान आयोजित।
इस अवसर ओ आर एस का पैकेट वितरण किया गया।
“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं हीट स्ट्रोक रोकथाम अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में चांडिल रेलवे कॉलोनी में मेडिकल विभाग द्वारा स्थानीय निवासियों के बीच गर्मी से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचने हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने, हल्के एवं सूती वस्त्र पहनने तथा स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त फील्ड स्टाफ एवं श्रमिकों के लिए विशेष “हीट स्ट्रोक प्रिवेंशन अभियान” भी आयोजित किया गया। कर्मचारियों को कार्य के दौरान नियमित अंतराल पर विश्राम लेने, शरीर में पानी की कमी न होने देने तथा तेज धूप में कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया।
गर्मी के प्रभाव को कम करने एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाउसकीपिंग कर्मचारियों के बीच ओआरएस (Oral Rehydration Solution) का वितरण भी किया गया। कर्मचारियों को गर्मी से बचाव हेतु स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए तथा स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया तथा सभी से सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
आद्रा मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा।य
0 Comments