आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपायुक्त।
चांडिल,राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ खराब चापाकलों की मरम्मत एवं त्वरित जलापूर्ति के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।


0 Comments