आमदा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आमदा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के आमदा ओपी क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल, आमदा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, महिलाओं के अधिकार एवं उनके संरक्षण हेतु बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।


उपस्थित छात्र-छात्राओं को सतर्क एवं जागरूक रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया ।


Post a Comment

0 Comments

close